लखीसराय, मार्च 22 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। लगातार बदलते मौसम के बीच हुई बे-मौसम मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तैयार फसलें बर्बादी के कगार पर है, वहीं खेतों में काम कर रहे मजदूरों के सामने भी रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र में बीते दो दिनों से मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद शुक्रवार शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। किसानों में शामिल ललित सिंह, पप्पू कुमार, पवन पंडित, रामस्वारथ सिंह आदि ने कहा कि खासकर उन किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है, जिनकी फसलें कटकर खेतों और खलिहानों में रखी हुई थी। बारिश के कारण ये फसलें भीग गई। जिससे उनकी गुणवत्ता और उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। वहीं, जिन किसानों की फसलें अभी भी खेतों में खड़ी हैं, व...