बे-मौसम बारिश, तेज हवा और कोहरे से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं-सरसों पर संकट
औरैया, मार्च 21 -- औरैया, संवाददाता। क्षेत्र में बीती रात हुई बे-मौसम हल्की बारिश, तेज हवाओं और शनिवार सुबह घने कोहरे ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज का सीधा असर खेतों में खड़ी फसलों पर पड़ता नजर आ रहा है। खासकर गेहूं और सरसों की तैयार फसल पर नुकसान की आशंका गहरा गई है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे तक क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता कम हो गई और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके बाद करीब 10 बजे धूप निकलने से मौसम सामान्य होता दिखा, लेकिन दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के चलते मौसम में ठंडक बनी रही। किसानों के अनुसार गेहूं की फसल पूरी तरह पककर खेतों में खड़ी है। ऐसे में हल्की बारिश और तेज हवा के कारण कई जगहों पर फसल गिरना शुरू हो गई है। यदि दोबारा बारिश तेज हवाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.