बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- बे मौसम बरसात के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सड़कों पर सन्नाटा छाने के साथ मौसम में सर्दी का एहसास होने लगा। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद हल्की-हल्की बूंदाबांदी शुरू होने के साथ तेज बरसात होने लगी। जिससे सर्दी का एहसास होने लगा और लोग घरों में घुस गए। बेमौसम बरसात से बाजार में पूरी तरह सन्नाटा छा गया। दूसरी ओर किसानों की कटी हुई गेहूं की फसल बुरी तरह बर्बाद हो रही है। किसान गेहूं की बर्बादी को देखकर काफी परेशान है। कुछ स्थानों पर बरसात के कारण स्कूल के बच्चों को भीगते हुए घर वापस लौटना पड़ा। जिससे स्वास्थ्य खराब होने की संभावना बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.