कन्नौज, फरवरी 3 -- कन्नौज। जिले में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। मंगलवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। साथ चली तेज हवाओं ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दीं। किसानों को कहना रहा कि यदि तेज बारिश हुई तो फूल वाली फसलों एवं खेत में खड़ी पकी सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। हालांकि बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। इधर, सुबह से बारिश होने से सुबह बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात अघोषित रैनी डे जैसे बन गए। कभी कड़ाके की सर्दी, कभी घना कोहरा, कभी हल्की बूंदाबांदी तो कभी अचानक खिलती धूप मौसम की यह मारामारी रबी की फसलों और सब्जी उत्पादकों के लिए एक साथ चिंता और उम्मीद दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.