भभुआ, मार्च 9 -- मौसम की मार से घट सकती है आम की पैदावार, समय पर दवा और धूप जरूरी उपज कम होने से आम के दाम बढ़ने की संभावना, दूसरी मंडियों से मंगाएंगे आम (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिला सहित आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों मौसम का बदला हुआ मिजाज आम उत्पादक किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। फरवरी और मार्च के इस समय में आम के पेड़ों पर मोजर (फूल) निकलने का दौर रहता है, लेकिन बे-मौसम धुंध ने मोजर को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। कैमूर जिले में रविवार और सोमवार को धुंध निकला था। दिन में आठ बजे के आसपास इसका प्रभाव खत्म हुआ। आम का उत्पादन कम होने को ले बागवानी वाले किसान और फल व्यवसायी चिंतित दिख रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस समय आम के पेड़ों पर लगे मोजर ही आगे चलकर फल का रूप लेते हैं। यदि इसी अवस्था में मौसम खराब हो जाए,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.