बे-मौसम आंधी के साथ बारिश किसानों के लिए बनी आफत
आगरा, अप्रैल 7 -- जनपद में लगातार हो रही बे-मौसम बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। किसानों की खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल बारिश भीग रही है। बारिश के कारण गेहूं की पकी फसल की कटाई व मढ़ाई में भी देरी हो रही है। मंगलवार की शाम आई धूलभरी आंधी व बारिश से एक बार फिर गेहूं की फसल भीगी है। मंगलवार की सुबह आसामान साफ होने के कारण किसानों ने थोड़ी राहत ली लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में घने काले बादल छाए तो दिन में भी अंधेरा होने लगा। दोपहर तीन बजे के करीब धूलभरी आंधी ने दस्तक देना शुरू कर दिया। आंधी के साथ बारिश भी होना शुरू हो गई। बारिश ने पूरे जनपद को पूरे अपने चपेट में ले लिया। घने बादल छाने से शाम को चारों ओर अंधेरा ही दिख रहा था। मौसम विभाग ने बुधवार को भी आंधी व बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद किसान काफी पेरशान नजर आ रहे हैं। किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.