बे-टिकट 79 पकड़े वसूला गया जुर्माना
झांसी, अगस्त 4 -- झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल के उरई रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मंगलवार को अभियान का उद्देश्य बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए रेल राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान टिकट जांच स्टाफ द्वारा 79 मामलों का पता लगाते हुए 76,550 का रेल राजस्व अर्जित किया गया। जांच के दौरान यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने तथा रेलवे के नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- 54 बिना टिकट यात्रियों से वसूले 3,385 राजस्व इस अभियान में अमित गुप्ता, रूपेंद्र कुमार, चेतराम वर्मा, प्रदीप कुमार एवं सूरज साहू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.