रांची, अप्रैल 2 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला फोरलेन सड़क बनने के बाद केशा मोड़ से बेड़ो बारीडीह तक गुजरने वाली सड़क बदहाल हो गई है। यह मार्ग जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, व्यापारी और स्कूल-कॉलेज के छात्र गुजरते हैं, लेकिन जर्जर सड़क के कारण वाहन चालकों को संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। बाजारटांड़ में नाली जाम रहने से गड्ढों में पानी भर जाता है। वहीं सड़क निर्माण विभाग द्वारा गड्ढों में डस्ट और बोल्डर डालने के बाद उड़ने वाली धूल लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण कई वर्ष पहले हुआ था, लेकिन इसके बाद कभी मरम्मत नहीं की गई। समय के साथ सड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.