रांची, जून 13 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के घाघरा पंचायत के असरो ढंवठाटोली गांव में शनिवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चपड़ा उरांव की गाय बारिश से बचने के लिए घर के पास आम और कोयनार पेड़ के नीचे खड़ी थी। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ और गाय उसकी चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पंचायत मुखिया रमेश उरांव मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...