रांची, मार्च 11 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी बेड़ो में धूमधाम से मनाया जाता है। यहां से श्रीराम झंडा शोभायात्रा श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ निकाली जाती है। इस आयोजन में दो प्रखंड के गांवों से झंडे आते हैं। इसमें इटकी और बेड़ो मुख्यालय समेत प्रखंड के 17 पंचायत के गांवों के लोग एकजुट होते हैं। इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। इसे लेकर महादानी मंदिर परिसर में रामनवमी पूजा महासमिति की बैठक संरक्षक महावीर गोप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महावीर गोप ने कहा कि रामनवमी झंडा शोभायात्रा बेड़ो की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से निकालना है। उन्होंने महासमिति के सदस्यों से आयोजन पर विस्तार से चर्चा की। सप्तमी के दिन निकलने वाले पारंपरिक झांकी व अस्त्र-शस्त्र ...