रांची, मार्च 23 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पूजा के साथ रामनवमी की भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। गांव-टोलों से लेकर बाजारों में महावीरी झंडे लगने लगे हैं। पर्व को लेकर युवा उत्साहित हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुट गई है। प्रखंड के गांवों से बेड़ो आने वाली झांकी, जुलूस और झंडा शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र होता है। यहां कई गांवों की झांकी, जुलूस और झंडा शोभायात्रा का मिलान होता है। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। वहीं रामनवमी पूजा महोत्सव को भव्य और धूमधाम से मनाने को लेकर रामनवमी पूजा महासमिति के सदस्य जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। महासमिति के अध्यक्ष राकेश भगत ने बताया कि पूजा को सफल बनाने के लिए लगभग दो सप्ताह पूर्व से ही महासमिति के सभी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.