रांची, जून 7 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बोदा गांव स्थित बौउली सोकरा जंगल के पास रविवार को कुसुम के पेड़ से 17 वर्षीय नाबालिग का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान महरू निवासी जीत वाहन धान उर्फ पिंटू मुंडा (पिता ओहदार मुंडा) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कफील अहमद मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। यह भी पढ़ें- आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव पुलिस ने कहा है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। मामले की जांच जारी है। यह भी पढ़ें- गाछी में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव ...