रांची, मार्च 25 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो में पेंशनर समाज ने बुधवार को देशव्यापी आह्वान पर काला दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रखंड मुख्यालय बेड़ो में पेंशनरों ने काली पट्टी बांधकर वैलिडेशन एक्ट 2025 के खिलाफ प्रधानमंत्री के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें पेंशन में कटौती या उसे बंद करने वाले कानूनों को वापस लेने की मांग की गई है। ज्ञात हो कि भारत सरकार ने विगत 25 मार्च 2025 को पेंशनरों के विरुद्ध वैलिडेशन एक्ट पारित किया है। इसके आधार पर सरकार जब चाहे पेंशनरों के पेंशन को कम या बंद कर सकती है। इस कानून से निश्चय ही पेंशनरों के भविष्य पर खतरा बढ़ रहा है। वहीं पेंशनधारियों का कहना है कि पेंशनर अपने जीवन के 30-40 साल सरकार की सेवा और देशहित में काम किया। साथ ही उसके आधार पर सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्हें जीवन यापन हेतु पेंशन दी जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.