रांची, मई 7 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में डीएसपी अशोक कुमार राम ने गुरुवार को बेड़ो अंचल के थाना प्रभारियों के साथ लंबित कांडों का निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रतिदिन थाना सिरिस्ता में अपने अधीनस्थ कर्मियों के कार्य की समीक्षा और त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही आगंतुकों के साथ संवेदनशील तरीके से मिलना और समाधान करना, प्रतिदिन गश्ती के क्रम में बैंक, ज्वेलर्स शॉप और शराब दुकान के साथ साथ संवेदनशील चौक चौराहों पर प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने व साप्ताहिक बाजार के दिन थाना प्रभारी को पर्याप्त बल पदाधिकारी के टीम के साथ पूरे बाजार और आसपास में सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों का सत्यापन करने का निर्देश दिया। वहीं सभी कार्रवाई से मोबाईल/व्हाट्सएप पर वरीय अधिकारियों ...