रांची, फरवरी 13 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित महादानी मैदान के रंगमंच में एकल विद्यालय संच बेड़ो के तत्वावधान में 14 फरवरी को मातृ एवं पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा। संच के अध्यक्ष रमेश प्रसाद गुप्ता और सचिव मुकेश कुमार राय ने बताया कि शनिवार को दिन के 11 बजे से मैदान परिसर में बच्चों द्वारा अपने माता-पिता का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल में सभी बच्चों के लिए पूजन सामग्री उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में शिक्षाविद् और समाजसेवी तथा संच के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.