रांची, मार्च 15 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित 17 पंचायत के ग्रामीण उपभोक्ता अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान हैं। अनियमित बिजली का यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह आठ बजे से बिजली नदारद रही। बढ़ रही गर्मी से आमजनों के साथ-साथ छोटे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं प्रखंड के 17 पंचायत के सूदूरवर्ती गांवों के लोग भी कई दिनों से अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान हैं। शिकायत के बावजूद व्यवस्था दुरुस्त नहीं करने से उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों सरकार के 24 घंटे बिजली देने के दावे के बीच मात्र दस से बारह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बिजली नहीं रहने से सप्लाई पानी भी नहीं मिल पा रहा है। बिजली संकट की वजह से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मार्च के महीने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.