रांची, मई 28 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा नरकोपी और बेड़ो प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने परंपरागत तरीके से बकरीद मनाई। इस अवसर पर सुबह केशा, चचकोपी, करांजी, तुको, नरकोपी, पीपरटोली, महरू, घाघरा, हांठू, बिल्टी, केनाभिठा और कादोजोरा गांव स्थित ईदगाहों एवं मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यह भी पढ़ें- शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार वहीं नरकोपी और बेड़ो पुलिस लगातार क्षेत्र में गश...