रांची, जुलाई 1 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना परिसर में बुधवार को वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर जन समाधान दिवस के तहत विशेष शिविर लगाया गया। शिविर का नेतृत्व डीएसपी दीपक कुमार ने किया। इसमें ग्रामीणों ने यौन उत्पीड़न, भूमि विवाद, पैसे के लेनदेन, आपसी विवाद, प्रमाण-पत्र सत्यापन समेत पुलिस व प्रशासन से जुड़ी अन्य समस्याएं रखीं। डीएसपी ने कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : सात जुलाई को जिले के 14 प्रखंडों के चिन्हित पंचायत में सहयोग शिविर मौके पर थाना प्रभारी कफील अहमद समेत अ...