बेड़ो के बूथों पर दूसरे दिन भी मतदाताओं ने कराई मैपिंग
रांची, मई 24 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण से पहले चल रहे मैपिंग अभियान के दूसरे दिन रविवार को प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ रही। अनमैप्ड सूची में नाम देखकर लोग अपने-अपने बूथों पर पहुंचे और बीएलओ से संपर्क कर मैपिंग प्रक्रिया पूरी कराई। बेड़ो के राजकीय मध्य विद्यालय बेड़ो बालक स्थित बूथ संख्या 253, 254 और 255 पर सुबह 10 बजे से ही लोग दस्तावेज लेकर पहुंचने लगे। इन तीनों बूथों में कुल 1175 अनमैप्ड मतदाता हैं, जिनमें कई लोगों ने दूसरे दिन मैपिंग कराई। सरस्वती देवी, शैलयानी धान, रुणा एक्का और अरुण कुमार साहू बूथों पर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सभी बूथों पर प्रकाशित हुई अनमैप्ड मतदाताओं की सूची,अधिकारियों ने किया निरीक्षण उन्होंने दस्तावेजों की जांच कर तत्काल 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.