धनबाद, जनवरी 22 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। कांग्रेस ने बुधवार को बेड़ा नियामतपुर में मनरेगा बचाओ कार्यक्रम चलाया। जनसंवाद आयोजित कर लोगों को मनरेगा योजना की विस्तार से जानकारी दी। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना का नाम बदलने की कोशिश कर रही है। प्रखंड अध्यक्ष इदु अंसारी, शेख तालिम, हारून रसीद, सुदन महतो, नसीम खान, शफी शाह, जाकिर खान, अकबर खान, असगर खान, इम्तियाज अली, नइम खान आदि मौके पर थे। जिलाध्यक्ष ने लालाडीह पहुंचकर मृत अवकाशप्राप्त शिक्षक अजय कुमार महतो के परिजनों से मुलाकात भी की और शोक जताया। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ने मुकुंदा हुचुकटांड़ गांव में भी मनरेगा बचाओ कार्यक्रम चलाया। संतोष मोदक, शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, राजू बाउरी, गौतम सिंह, विकास कुमार सिंह, सुनील रवानी, उमेश भुइंया, सरोज मजूमदार आदि मौजूद थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.