हजारीबाग, जून 19 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेड़ा हरियारा एवं खरना पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार से पांच दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरूआत होगी। प्रथम दिन शनिवार को कलश यात्रा के साथ पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, आरूणि मंथन एवं संध्या में रामकथा का आयोजन होगा। रविवार को वेदी स्तंभ पूजन, हवन, कर्मकुडी तथा जलाधिवास, सोमवार को हवन एवं समस्ताधिवास, मंगलवार को महास्नान एवं नगर भ्रमण तथा बुधवार को मूर्ति न्यास, प्राण प्रतिष्ठा, हवन, कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन तथा महाभंडारा के साथ महायज्ञ की पूर्णाहूति होगी। महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है। आयोजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। दोनों गांवों में वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...