बेक़ाबू होकर पलटा ऑटो, किराना व्यापारी घायल
औरैया, मई 3 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र में पिपरौली के पास एक ऑटो बेकाबू होकर पलट गया, जिसमें सवार किराना व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अन्य सवारियों को हल्की चोटें आईं।गांव सिमरा पुरवा निवासी भोले यादव की बेला कस्बे में किराना की दुकान है। वह किसी कार्य से रसूलाबाद गए थे और देर शाम ऑटो से वापस लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो पिपरौली के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भोले यादव को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य सवारियों को मामूली चोट लगने के कारण वे अपने घर चले गए। बताया गया कि ऑटो चालक घायल व्यापारी को बेला के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिलेश कुमार ने बताया कि मामले की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.