बेहोश होने से पहले मिलेगा अलर्ट, सैमसंग की नई तकनीक; गिरने और चोट लगने से बच जाएंगे लोग
नई दिल्ली, मई 7 -- अगर आप किसी कारण से अपनों से दूर रह रहे हैं और आपको परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत की चिंता सताती रहती है, तो सैमसंग का नया इनोवेशन आपको पसंद आ सकता है। सैमसंग का कहना है कि उसने Samsung Galaxy Watch 6 का इस्तेमाल करके हेल्थ-मॉनिटरिंग की एक नई क्षमता विकसित की है, जो बेहोशी के दौरों का पता उनके होने से पहले ही लगा सकती है। यह घोषणा साउथ कोरिया के चुंग-आंग यूनिवर्सिटी ग्वांगम्योंग हॉस्पिटल के साथ मिलकर की गई एक जॉइंट क्लिनिकल स्टडी पर आधारित है। शोधकर्ताओं ने यह जांचा कि क्या Galaxy Watch 6, वैसोवैगल सिंकोप (VVS) के लक्षणों का पता लगा सकती है। यह एक आम स्थिति है जिसमें दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर में अचानक भारी गिरावट के कारण कोई व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाता है। हालांकि बेहोश होना अपने आप में आमतौर पर खतरनाक नहीं होता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.