चक्रधरपुर, दिसम्बर 21 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के पीएम श्री रोलाडीह हाई स्कूल में शनिवार को एक छात्रा बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गई। अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कर छात्रा का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कक्षा 9 की छात्रा श्रीमती सामड जो डुकरी गांव की रहने वाली है। स्कूल पहुंचने के बाद सुबह 11 बजे वह बाथरूम गई थी। उसी समय अचानक गिरकर बेहोश हो गई। शिक्षिका और छात्राओं ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। इधर मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा की मां भी अस्पताल पहुंची। पूछे जाने पर बताया कि शनिवार को छात्रा नाश्ता नहीं किया था। फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.