बेहोश होकर गिरे अधेड़ की मौत
गाजीपुर, मई 14 -- गाजीपुर। शहर कोतवाली के घाट स्टेशन पर अचानक बेहोश होकर गिरे एक अधेड़ के सिर में गम्भीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय सुरेन्द्र शर्मा पुत्र स्व. जगदीश शर्मा निवासी नबाबगंज थाना शहर कोतवाली गुरुवार की सुबह काम की तलाश में गाजीपुर घाट इलाके में गया था। अचानक ही सुरेन्द्र बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसकी वजह से उसके सिर में गम्भीर चोट लगी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बेहोश होकर गिरे अधेड़ की मौत परिजन शव को लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.