शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- तिलहर। बेहोश होकर ऑटो से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इमली मोहल्ला निवासी फिरोज हुसैन शाहजहांपुर से ऑटो के द्वारा अपने घर वापस आ रहे थे। रास्ते में राजकीय महाविद्यालय के पास वह बेहोश होकर ऑटो से गिर गए और घायल हो गए। ऑटो में सवार अन्य लोगों ने उन्हें अस्पताल भिजवाया और उनके परिवार को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.