बेहोश हुआ युवक तो स्कूटी व फोन लेकर फरार, तीन गिरफ्तार
रांची, मार्च 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के जगन्नाथपुर थाना की पुलिस ने निशांत एक्का के बेहोश होने के बाद उनकी स्कूटी चुराने के मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में हर्ष कुमार, प्रतीक कुमार और शिवम कुमार शामिल है। तीनों अरगोड़ा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि हुलहुंडू निवासी निशांत एक्का अपनी बाइक से 22 मार्च को सतरंजी बाजार से लोवाडीह अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहे थे। निफ्ट के पास उन्हें अचानक चक्कर आने लगा। उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। जिसकी वजह से वह अपनी स्कूटी सड़क किनारे लगा कर सड़क पर बैठ गए थे। करीब दो घंटे बाद वहां स्थानीय लोग पहुंचे और उन्हें उठाया। इस बीच निशांत की स्कूटी और मोबाइल गायब है। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.