आरा, मार्च 26 -- आरा, हि.सं.। पीरो नगर में बेहोशी की हालत में मिली युवती की मौत हो गयी है। बुधवार की देर रात इलाज के दौरान पीरो पीएचसी में उसने दम तोड़ दिया। हालांकि युवती की पहचान नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस युवती की पहचान और मौत के कारणों की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम युवती पीटन देवी मंदिर के पास बेहोशी की हालत में पड़ी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची उसे इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले गई थी। पुलिस के अनुसार युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। ........... बाइक की ठोकर से साइकिल सवार बुजुर्ग जख्मी, रेफर आरा। आरा-मोहनियां फोरलेन पर जगदीशपुर काली माई मंदिर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.