फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 27 -- फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के निनौआ में एक 53 वर्षीय महिला गुरुवार देर शाम सड़क किनारे बेहोश पड़ी थी। मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी सरकारी एंबुलेंस को दी। जानकारी पर पहुंचे ईएमटी अरविंद यादव ने बेहोश महिला को लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक महिला को होश नहीं आया था। उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...