बेहोश मिली किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
रायबरेली, मई 16 -- सरेनी, संवाददाता। थाने की गेगासों पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी बीते शुक्रवार देर रात कमरे के अंदर बेसुध पड़ी थी। परिजनों ने आनन-फानन किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। गेगासों पुलिस चौकी क्षेत्र के गंगागंज गांव के रहने वाले ज्योतिशंकर पांडे बीते शुक्रवार को रिश्तेदार के घर गए थे। घर में उनकी पत्नी आरती और बेटा कल्लू के साथ 17 वर्षीय बेटी आर्या घर पर थी। शुक्रवार रात में आरती व बेटा कल्लू छत पर सोने के लिए चले गए और घर के अंदर किशोरी आर्या सो गई। रात में आरती अचानक बेटी आर्या को देखने के लिए छत से नीचे आई तो देखा कि बेटी आर्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.