साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज। शहर के गोराबाड़ी हाट परिसर के पास महिला को बेहोश कर कान की बाली छीन लेने के संबन्ध में जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने तीन युवक को गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि बीते 12 अप्रैल को तीन युवकों ने मिलकर महादेवगंज की एक महिला को बेहोश कर कान से सोने की बाली छीनकर फरार हो गया था। महिला ने थाना में शिकायत की थी। जांच के बाद तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने उनकी पहचान कर पुष्टि की है। यह भी पढ़ें- हत्था में तांत्रिक के वेश में शातिरों ने गहने उड़ाए हालांकि तीनों युवक के पास से जेवर बरामद नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...