आगरा, अप्रैल 4 -- अछनेरा ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका के साथ दुराचार और रंगदारी वसूलने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। न्यू आगरा पुलिस ने मुकदमा लिखा है। हैरानी की बात यह है कि आरोपित भी शिक्षक है। सीतापुर के ब्लाक पिसावा के प्राथमिक विद्यालय ग्राम कुतुबापुर में तैनात है। उसकी सहयोगी भी शिक्षिका है। अछनेरा ब्लाक के गांव कासौटी में तैनात है। पुलिस ने मुकदमे के बाद साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है। पीड़िता न्यू आगरा क्षेत्र की निवासी है। वर्ष 2015 में बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी लगी। पहली तैनाती सीतापुर में थी। पति का देहांत हो गया। घरवालों ने वर्ष 2016 में ट्रांसफर आगरा करा लिया। अछनेरा ब्लॉक में तैनाती मिली। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वैन से स्कूली जाती थीं। उनके साथ सुजाता सोनी सहित चार शिक्षिका और जाती थीं। वर्ष 2019 मे...