कन्नौज, जून 4 -- छिबरामऊ। जीटी रोड हाईवे पर निगोह मोड़ के पास ट्रक ड्राइवर एक युवती को बेहोशी की हालत में सडक़ किनारे फेंक कर चला गया। आस पड़ोस के लोगों ने युवती को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। ग्रामीणों की मौजूदगी में पीडि़त युवती ने बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव की रहने वाली है। मैनपुरी जनपद के भोगांव निवासी प्रदीप राजपूत उसे कथित रूप से शादी का झांसा देकर पिछले रविवार को अपने साथ ले गया था। इसके बाद से युवती घर नहीं लौटी, जिससे परिवार चिंतित था। यह भी पढ़ें- शादी के नाम पर हरियाणा-राजस्थान में सौदा, गर्भपात के बाद घर से भी निकाला; युवती ने SSP को सुनाई आपबीती बताया जा रहा है कि गुरुवार को युवती को जीटी रोड स्थित घिलोई कोल्ड स...