इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- उदी। गांव उदी के पास मंगलवार को एक अज्ञात बुजुर्ग महिला बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि होश में आने के बाद भी महिला अपना नाम व पता नहीं बता सकी। क्षेत्रवासियों से महिला की पहचान कराने में सहयोग की अपील की है, ताकि उसे उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। हालत को देखते हुए बाद में महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- अधकटी महिला की लाश की नहीं हो सकी है पहचान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.