बेहोशी की हालत में मिली गायब किशोरी की मौत
फिरोजाबाद, सितम्बर 22 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में रविवार रात एटा चौराहा से लापता हुई किशोरी सोमवार देर शाम सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी मिली। इलाका पुलिस उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में विषाक्त के सेवन जैसी पुष्टि होने पर विसरा प्रिजर्व किया है। वहीं किशोरी के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। उसके सेप्टीसीमिया का इन्फेक्शन भी मिला है।शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के पंच कॉलोनी निवासी राजपाल बालाजी मंदिर के निकट एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मी हैं। रविवार रात वह अपनी 16 वर्षीय पुत्री अभिलाषा के साथ घर से अस्पताल के लिए निकले। रात नौ बजे पिता ने एटा चौराहा से उसे घर के लिए वापस भेज दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.