देवघर, मार्च 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बरनवाल धर्मशाला गली में शुक्रवार को एक महिला जख्मी और बेहोशी की हालत में मिली। लोगों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है। स्थानीय निवासी सुबोध वर्णवाल ने बताया कि महिला अनिता कुमारी जो लछनाडीह गांव निवासी है। मोहल्ला में किराए के मकान में रहकर होटल में काम करती है। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.