देवघर, मार्च 14 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के हाथी पहाड़ मोहल्ला में सड़क पर अचानक गिरकर बेहोश हुए एक वृद्ध को सरकारी एम्बुलेंस सेवा 108 के कर्मियों ने सदर अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया। खबर लिखे जाने तक वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई थी और वह किसी प्रकार की जानकारी भी नहीं दे पा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्ध व्यक्ति फेरीवाले का काम करने के लिए आया था। अचानक सड़क पर गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। वृद्ध गंजी और फुलपैंट पहने है। अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। पुलिस वृद्ध की पहचान के प्रयास में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.