बिल्ल्होर, जनवरी 2 -- घाटमपुर ब्लाक के वीरपुर गोशाला में बेजुबानों की दशा बेहद दयनीय है। भूख से बेहाल मवेशियों को कौवे नोंच रहे हैं लेकिन वह इतने जर्जर हैं कि वह इनका विरोध तक नहीं कर पा रहे हैं। मृतकों के शवों का निस्तारण भी समुचित नहीं हो रहा है बल्कि शवों को बाहर फेंक दिया जाता है जिससे जंगली जानवर व कुत्ते शव नोंचकर खाते हैं। अंदर पड़े मवेशियों की हड्डियां भी बाहर झांक रहीं हैं जिसे देखकर पता चलता है कि यह गोशाला मवेशियों के लिए यातना स्थल जैसी है। शुक्रवार को किसी ग्रामीण ने यही की दुर्दशा दिखाते हुए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किये। हालाकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने डिप्टी सीवीओ को मौके पर भेजा। गोशाला के अंदर जा रहे युवक ने वीडियो में यहां गंदगी के साथ ही गोशाला के बाहर पड़े...