दुमका, मई 26 -- दुमका। प्रतिनिधि दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत बेहराबांक गांव के पास से एक 70 वर्षीय वृद्ध के शव को बरामद किया गया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि उक्त वृद्ध की मौत लू लगने से हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रख दिया है। शव की पहचान नहीं होने पर 72 घंटे के बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...