कोडरमा, मई 11 -- डोमचांच। प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेहराडीह में शनिवार को महेश कुमार ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्राचार्य युगल किशोर मेहता ने औपचारिक रूप से उन्हें विद्यालय का प्रभार सौंपा। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने नए प्राचार्य का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और विद्यालय के विकास को नई दिशा देने का प्रयास उनकी प्राथमिकता होगी। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार यादव सहित कई शिक्षक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चम्पारण की धरती पर सेवा कर हूं गौरवान्वित: प्राचार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...