बेहराटांड़ और भैंसमारा गांव को जोड़ने वाली पुलिया पर एप्रोच पथ टूटा,लापरवाही का आरोप
लातेहार, अप्रैल 9 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार-सरयू मुख्य मार्ग से बेहराटांड़ और भैंसमारा गांव को जोड़ने वाली पुलिया पर एप्रोच पथ का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि दोपहिया वाहनों को छोड़कर कोई भी बड़ा वाहन गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया निर्माण के दौरान संवेदक द्वारा एप्रोच पथ का निर्माण नहीं किया गया। इसके बाद मजबूरी में गांव के लोगों ने स्वयं मिट्टी और मोरम डालकर अस्थायी एप्रोच पथ तैयार किया था, लेकिन पिछली बारिश में वह भी काफी हद तक ध्वस्त हो गया। फिलहाल केवल थोड़े हिस्से के बचे रहने के कारण किसी तरह दोपहिया वाहन गांव तक पहुंच पा रहे हैं, जबकि चारपहिया और अन्य बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद है। ग्रामीण र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.