बेहराजाल मध्य विद्यालय के पास एक वर्ष से खराब है जलमीनार
देवघर, जून 9 -- करौं। प्रखंड मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर बेहराजाल मध्य विद्यालय के पास लगा जलमीनार एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ है l जलमीनार खराब रहने के कारण ग्रामीणों को इस गर्मी में पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l
जलमीनार की स्थिति मध्य विद्यालय के पास जलमीनार होने के कारण विद्यालय में पठन-पाठन करने आने वाले छात्र-छात्राओं को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है l जलमीनार खराब होने से एक साल हो चुका है, लेकिन विभाग द्वारा इसको ठीक कराने की दिशा में अबतक कोई पहल नहीं किया गया है l
ग्रामीणों की शिकायत इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के मुखिया को कई बार जलमीनार खराब होने की सूचना दी गई l उसके बावजूद भी जलमीनार ठीक नहीं कराया जा रहा है l जिसका खामियाजा छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है l इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.