बांका, मार्च 9 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी वारने पंचायत अंतर्गत बेहरवारी गांव में रविवार को नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जयकारों से माहौल गूंजता रहा। कलश शोभायात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए धावा घाट स्थित पवित्र बढ़ुआ नदी तक पहुंची। यहां 101 कुंवारी कन्याओं ने विद्वान पंडित आचार्य बालानन्द पाण्डेय के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ पुनः मंदिर परिसर पहुंचीं। 24 घंटे राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.