बेहन नष्ट कराने के विरोध पर महिला पर जानलेवा हमला
कौशाम्बी, जून 29 -- कोखराज थाना क्षेत्र के अयाजमऊ गांव में रविवार की शाम मवेशियों से धान की बेहन नष्ट कराने का विरोध करने पर महिला के ऊपर प्राणघातक हमला किया गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अयाजमऊ गांव की बेला देवी पुत्री स्व. छेदीलाल ने बताया कि रविवार की शाम उसकी मां चमेली देवी खेतों की ओर गई थी। वहां देखा कि पड़ोसी गांव जमालमऊ निवासी धोद्धू पुत्र राधेश्याम व राजा पुत्र मोटरू अपने-अपने मवेशियों से धान की बेहन चरवा रहे थे। पीड़िता के मुताबिक, इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी मां के ऊपर खुरपी से हमला कर दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे परिवार वालों ने महिला का इलाज कराया। पीड़ित बेटी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इराद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.