कौशाम्बी, जून 14 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के संड़वा निवासी तैयालाल ने बताया कि शनिवार की शाम वह खेतों की ओर गया था। वहां देखा कि गांव का ही मुन्ना सरोज खेत में मवेशियों को चरा रहा था। इससे बेहन नष्ट हो रही थी। पीड़ित के मुताबिक, इसका विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...