जहानाबाद, मार्च 8 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद पाक और बरकतों वाला माना जाता है। यह महीना आत्मशुद्धि, संयम, इबादत और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। काजी ए शहर मौलाना अजहर खान मिस्बाही ने कहा कि, रमजान वह पवित्र महीना है, जिसमें अल्लाह तआला ने इंसानों की रहनुमाई के लिए कुरान-ए-पाक को नाज़िल किया। इसलिए यह महीना मुसलमानों के लिए विशेष महत्व रखता है और इसे इबादत तथा नेक कार्यों का महीना माना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि, रमजान के दौरान मुसलमान रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और अपने अंदर संयम, धैर्य और इंसानियत की भावना को मजबूत करते हैं। रोज़ा केवल भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह आत्मानुशासन और बुराइयों से दूर रहने का संदेश भी देता है। इस महीने में लोग झूठ, बुराई और गलत कामों से दूर रहकर ज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.