नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- अगर आप कुछ डरावना और चिलिंग देखने के मूड में हैं तो हम आपको नेटफ्लिक्स की एक ऐसी डॉक्यूमेंट्री के बारे में बता रहे हैं जो आपको काफी ज्यादा डराने वाली है। इस डॉक्यूमेंट्री में कोई भूत-प्रेत नहीं है, लेकिन डॉक्यूमेंट्री का नैरेशन, फुटेज और इंटरव्यूज बहुत डराने वाले हैं। ये डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर साल 2021 में आई थी। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी है तो तुरंत देख डालिए। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का नाम- हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स (House of Secrets: The Burari Deaths) है।हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स में हैं तीन एपिसोड्स हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुराड़ी डेथ्स में तीन एपिसोड्स हैं। ये सीरीज दिल्ली में हुए बुराड़ी मास सुसाइड पर आधारित है। जब आप सीरीज को देखने बैठेंगे तो इस चीज की बेहतर समझ आपको मिल पाएगी कि...