पूर्णिया, जून 19 -- बैसा, एक संवाददाता। बैसा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैसा स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल में पिछले 15 दिनों से सीसीटीवी कैमरों का मॉनिटर खराब पड़ा है, जबकि कई महीनों से यहां सुरक्षा गार्ड की भी तैनाती नहीं है। ऐसे में अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। हाल ही में अमौर प्रखंड के डोरिया एगच्छिया निवासी एक व्यक्ति की नई बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय मुखिया रफत जहां एवं प्रतिनिधि अतीकुर्रहमान ने कहा कि 30 बे...