बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को जीसीपी और मेडिकल एथिक्स जरूरी
रिषिकेष, फरवरी 26 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट के क्लिनिकल रिसर्च विभाग द्वारा गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस (जीसीपी) और मेडिकल एथिक्स विषय पर आयोजित पांच सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हो गया। इस दौरान 30 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। बीसी रॉय सभागार में आयोजित समापन कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गुरु वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि डीन हिम्स डॉ. अहमदुल्ला शरीफ ने कहा कि अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस, मेडिकल एथिक्स, सही शोध पद्धति और नियमों का पालन बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि जीसीपी के नियमों का पालन करने से मरीजों की सुरक्षा बनी रहती है और शोध के परिणाम विश्वसनीय होते हैं। महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेन्दर चौहान ने कहा स्वामी राम हिमालयन विवि एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.