बेहतर स्वास्थ्य सेवा, मानव कल्याण का एक अभिन्न अंग है - डीसी
जमशेदपुर, मई 29 -- चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि सदर अस्पताल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जिला का प्रमुख चेहरा है। इसलिए सभी चिकित्सक, कर्मी अपने नियत समय पर अस्पताल में उपस्थित रहकर निर्धारित कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भागीदारी से स्वास्थ्य क्षेत्र में सशक्त सिंहभूम की परिकल्पना को साकार करना है। बेहतर स्वास्थ्य सेवा, मानव कल्याण का एक अभिन्न अंग है। हम सभी का दायित्व है कि अस्पताल आने वाले रोगियों का बेहतर माहौल के बीच इलाज किया जाए। उपायुक्त शुक्रवार सदर अस्पताल-चाईबासा में आयोजित बैठक में स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित कर रहे थे । इस दौरान उपायुक्त के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों की भी जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.